फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A bike riding father died after being hit by a pickup on his son's birthday

Auraiya News: बेटे के जन्मदिन पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत

Sat, 09 Aug 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 09 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A bike riding father died after being hit by a pickup on his son's birthday
घटना पर विलाप करते परिजन। - फोटो : घटना पर विलाप करते परिजन।
अटसू। ननिहाल में बेटे को छोड़कर गर्भवती पत्नी को लेने घर लौट रहे युवक को सांफर पुलिस चौकी के पास सामने तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ननिहाल में बेटे के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप कब्जे में लिया। गांव बिल्ल अकबरपर डांडा (ऊंचा) गांव निवासी कपिल कुमार (30), गर्भवती पत्नी बबीता देवी व 10 साल के बेटे यश प्रताप सिंह के साथ रहते थे। शुक्रवार को उनके इकलौते बेटे यश का जन्मदिन था।
विज्ञापन

कपिल के ससुर श्रीकृष्ण ने बेटे का जन्मदिन सांफर गांव स्थित ननिहाल में मनाने को कहा था। इसलिए कपिल बेटे को सांफर में छोड़कर पत्नी को लेने वापस डांडा गांव जा रहा था। रास्ते में सांफर पुलिस चौकी के पास सामने से आए पिकअप लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चौकी पुलिस ने घायल कपिल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से बेटे और पत्नी बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर श्रीकृष्ण ने बताया कि कपिल के पिता लोक निर्माण विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद मृतक आश्रित में कपिल को उनकी जगह नौकरी मिली थी। कपिल औरैया में लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था।

नाती के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। लोडर चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed