{"_id":"79904","slug":"Auraiya-79904-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद क्षेत्र में आंधी ने मचाई तबाही, दो बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद क्षेत्र में आंधी ने मचाई तबाही, दो बच्चे जख्मी
Auraiya
Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी/फफूंद (औरैया)। इटावा से सटे गांवों में शनिवार को आंधी और बारिश ने तबाही मचाई। फफूंद के केसिंगपुर गांव में आंधी से कई पेड़ गिर गए जिससे एक भैंस भी मर गई। इसके अलावा वीरसिंहपुर में आंधी से एक बिजली का खंभा गिर गया जिसकी चपेट में आकर दो बच्चे जख्मी हो गई। हालांिक बारिश से मौसम में कुछ तब्दीली आ गई।
दोपहर बाद हुई बरसात से लोगों ने राहत महसूस की है। उधर, फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार तेज आधी से क्षेत्र के ग्राम केसिंगपुर में कई पेड़ धराशायी हो गए। एक पेड़ के नीचे दबकर ग्रामीण की भैंस मर गई। ग्राम वीरसिंहपुर तेज आंधी से एक बिजली का खंभा गिर गया जिसकी चपेट में आए दो बच्चे घायल हो गए। जिन्हें औरैया अस्पताल से सैफई रिफर किया गया है। शनिवार की दोपहर तेज आंधी आने पर क्षेत्र के ग्राम वीरसिंहपुर निवासी धनीराम का पुत्र शिवम आठ वर्ष और पुत्री शिवा 13 वर्ष गांव के बाहर लगे आम के पेड़ के नीचे आम बीन रहे थे। इसी दौरान बिजली का खंभा टूटकर गिर गया जिसकी चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए औरैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने इन बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रिफर कर दिया है।