{"_id":"76483","slug":"Auraiya-76483-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी गर्मी में तालाबों से उड़ रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी गर्मी में तालाबों से उड़ रही धूल
Auraiya
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जल बचाओ अभियान के तहत जिले भर में जागरूकता बैठक और रैलियां निकाली जा रही हैं। डीएम ने अधिकारियों को तालाबों में पानी भराने के लिए कड़े आदेश भी दिए लेकिन उसका भी अफसरों पर असर नहीं पड़ा। जिले के ज्यादातर तालाब सूखे पड़े हैं। जल बचाओ अभियान के तहत जिले भर के तालाबों को दुरुस्त करवाकर पानी भरने का फरमान दिया गया था। एडीएम लालमणि ने भी बैठक कर अधिकारियों को तालाबों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया था लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सत्यापित रिपोर्ट नहीं भेजी है। लापरवाही से तालाबों में अभी तक धूल ही उड़ रही है। अपर जिलाधिकारी लालमणि मिश्रा का कहना है कि कुछ एक ब्लाकों से सत्यापित रिपोर्ट को प्राप्त नहीं हो सकी है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट के आधार पर तालाबों के भरवाने की जिम्मेदारी लघु सिंचाई विभाग और नलकूप विभाग को संयुक्त रूप से सौंप दी गई है।
विज्ञापन