{"_id":"32-208672","slug":"Auraiya-208672-32","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
Auraiya
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाबरपुर में अज्ञात कारणों से एक दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। तेज धमाके के साथ आग देखते ही देखते पास में बनी चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को उठते देख घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। तीन घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद लोगाें ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पांच दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी।
गुरुवार की सुबह लल्लू की सब्जी की दुकान, राकेश सविता की नाई की दुकान, शहीद खान की डीजे साउंड व इंवर्टर, बैट्री, निर्मल कुमार गुप्ता की इलेक्ट्रानिक की दुकान व रसीद की साइकिल व गैस बैल्डिंग की दुकानों में तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाकों की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई। बाहर आकर देखा तो पांचों दुकानों में आग की लपटे उठ रही थी। आग के विकराल रुप को देख लोगों ने आनन - फानन में आग बुझाने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने तीन घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अपनी आंखों के सामने सब कुछ खाक होते देख दुकान मालिकों का रो- रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंचें कानूनगो ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी है। कस्बावासियों ने जिला प्रशासन ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ितों ने कोतवाली में दिए शिकायत पत्र में पांचों में करीब दस लाख रुपए का नुकसान बताया है।
इनसेट:
तेज धमाकों से थर्राया कस्बा
अजीतमल (औरैया)। गुरुवार की तड़के हुए तेज धमाकों से पूरा कस्बा थर्राया गया। करीब एक किलो मीटर के दायरे में धमाकों की गूंज पूरा कस्बा थर्राया गया।
इनसेट:
नहीं उठा 101 नंबर
औरैया। आग की लपटों को शांत कराए जाने के लिए आसपास के लोगाें ने ड्रमों, बाल्टियों, डिब्बाें आदि का सहारा लिया। महिलाओं ने भी अग्निदेव को शांत कराए जाने के लिए पुरानी विचार धाराओं के आधार पर दूध व चावल की आहूति दी। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना करने के लिए कई बार 101 नबंर डायल किया लेकिन वह नहीं उठा। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।