{"_id":"32-201124","slug":"Auraiya-201124-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की बलबेदी चढ़ी एक और महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की बलबेदी चढ़ी एक और महिला
Auraiya
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम भाग्यनगर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गुरुवार को ग्राम इटहा थाना सहायल औरैया निवासी रामरतन पुत्र कृष्णा प्रसाद ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री पारुल उर्फ गोल्डी की शादी 5 जुलाई 2013 को भाग्यनगर निवासी हसन सिंह पुत्र राधेश्याम के साथ की थी। विवाह के समय ससुराल वालों की ओर से की गई सभी मांगे भी पूरी की थी। आरोप लगाया कि विवाह के दस दिन बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री को अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने से नाराज ससुरालीजनों ने उसकी पुत्री को रक्षाबंधन ओर होली पर भी मायके नहीं भेजा था। रामरतन ने पुलिस को बताया कि 8/9 अक्तूबर की रात लगभग 2:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। जब वह उसके ससुराल पहुंचा तो पुत्री का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की व शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। वहीं मृतका की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।