फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह

धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह

Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शरद पूर्णिमा पर बैंडबाजों की स्वर लहरियों के बीच टेंसू-झेंझी के विवाह की रस्म अदा की गई। बैंडबाजों की धुन पर बारातियों ने खूब धमाल किया। बारात पूरे शहर में घूमती हुई विवाह स्थल पर पहुंची। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच टेसू-झेंझी का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शहर के गोविंद नगर मोहल्ले में टेसू-झेंझी का विवाह समारोह आयोजित किया गया। शाम सात बजे टेसू सजकर रथ पर सवार हो गए। इसके बाद बारात गोविंदनगर मोहल्ले से होती हुई कचहरी, जेसीज चौराहा, ब्लाक गेट, जिला अस्पताल गेट, संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए विवाह स्थल पर पहुंची। कार और बाइकों पर सवार होकर बाराती पहुंचें। बैंडबाजों की धुन पर बारातियों ने बड़े उत्साह के साथ बारात में शिरकत की। इसके बाद धूमधाम के साथ टेसू-झेंझी की विवाह की रस्म अदायगी की गई। डीजे और बैंडबाजों की लहरियों के बीच बाराती और जनाती देर रात तक थिरकते नजर आए। इस मौके पर सभासद रवि चतुर्वेदी, शुभम अवस्थी, गोपाल जी दुबे, रामप्रकाश चतुर्वेदी, शंकर दयाल शुक्ला, आनंद दुबे, चैनू अवस्थी, संतोष चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। उधर, आर्यनगर मोहल्ले में भी टेसू-झेंझी का विवाह धूमधाम से हुआ। बारातियों ने जमकर आनंद उठाया। बारात शहर के विभिन्न मार्गों से घूमती हुई विवाह स्थल पर पहुंची। इस मौके पर पप्पू शुक्ला, सतीश पाठक मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के ओमनगर, ब्रह्मनगर, सत्तेश्वर समेत दर्जनों स्थानों पर टेसू-झेंझी का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अजीतमल प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को जगह-जगह टेसू-झेंझी का विवाह धूमधाम से हुआ। बुधवार की देर शाम कस्बे में जगह-जगह भव्य सजावट की गई। शिवाजी नगर मोहल्ला स्थित शनि काली माता मंदिर से टेसू की बारात धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर संजय चौहान, राजू, संग्राम सिंह, धीरेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे। उधर, कस्बे की सब्जी मंडी परिसर में भी धूमधाम के साथ टेसू-झेंझी की बारात निकाली गई। शास्त्री नगर मोहल्ले में भी टेसू-झेंझी का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed