{"_id":"32-201118","slug":"Auraiya-201118-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी तोड़ने पर विवाद में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी तोड़ने पर विवाद में तीन घायल
Auraiya
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिमतामऊ में ग्राम समाज की भूमि में लगी सब्जी तोड़ने पर हुए विवाद में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
ग्राम बिमतामऊ में गुरुवार को महिला अनारकली पत्नी रामनरेश पाल (50) ग्राम पंचायत की भूमि पर लगी सब्जी तोड़ रही थी। गांव के ही गजेंद्र सिंह पुत्र मोती सिंह व उनकी पत्नी मंजू तथा नागेंद्र पुत्र हरि सिंह ने अनारकली को सब्जी तोड़ने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। अनारकली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नागेंद्र ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर उसके पुत्र शिवपाल (25) व रोहित (20) बचाने आए तो इन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के बीच बचाव पर उनकी जान बची। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलाें को अस्पताल भेजा है।