फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्कूलों में विकलांग बच्चों को मिलेंगे उपकरण

स्कूलों में विकलांग बच्चों को मिलेंगे उपकरण

Sat, 11 Oct 2014 05:32 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 11 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
- ब्लाकवाइज शिविर आयोजन की तिथियां तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया/ दिबियापुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में समेकित शिक्षा के बैनर तले परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 6 से 14 वर्ष के विकलांग बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपकरण वितरित किए जाएंगे। बीएसए ने इसके लिए विकास खंडवार पंजीकरण शिविर की तिथियां घोषित कर दी हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में मूक-बधिर बच्चों को शिक्षित करने लिए आवासीय कैंप संचालित हैं। इन कैंपों के साथ जिले के अन्य परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे विकलांग बच्चों का समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण करने को शिविर आयोजित होेते हैं। बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि वर्ष 2014-15 शिक्षा सत्र के लिए विकलांग बच्चों के चिकित्सकीय पंजीकरण शिविर की शुरुआत 10 अक्टूबर से भाग्यनगर विकास खंड से की जाएगी। बच्चों को शिविर में दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी ताकि चिकित्सक उन्हें विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा सकें। विकास खंडवार लगने वाले सभी पंजीकरण शिविर संबंधित ब्लाकों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट
इन तिथियों में लगेेंगे कैंप
10 अक्टूबर को भाग्यनगर विकास खंड, अछल्दा ब्लाक में 14 को, 17 को ऐरवाकटरा, 21 को बिधूना, 28 को सहार, 31 को औरैया और 10 नवंबर को अजीतमल विकास खंड क्षेत्र में पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
विकलांगों के लिए पंजीकरण शिविर आज
औरैया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी कार्यालय की ओर से 9 अक्टूबर को विकास खंड कार्यालय परिसर में विकलांगों के लिए पंजीकरण शिविर आयोजित होगा। ये जानकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी विकास यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में जनपद भर के विकलांग पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर में विकलांगों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण शिविर में चिह्नित विकलांगों को कानपुर के एलिम्को संस्था की ओर से नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed