{"_id":"32-196649","slug":"Auraiya-196649-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने नहीं उठने दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों ने नहीं उठने दिया शव
Auraiya
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिता की हत्या की पुत्र ने दी थी तहरीर
- पुलिस की उदासीनता से आक्रोश
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के भदसान में शनिवार को दिन दहाड़े कार सवार लोगाें ने शराब ठेके के सेल्समैन को अधमरा कर फेंक दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके बेटे ने पिता की हत्या की तहरीर देकर न्याय मांगा था। लेकिन पुलिस ने जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा। इससे आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम को शव नहीं उठने दिया और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
घर के मुखिया की मौत के बाद परिजनों में कोहराम है। लेकिन कोतवाली पुलिस के जिम्मेदार अफसराें ने तहरीर मिलने के बाद भी पीड़ित के दरवाजे पर जाने की आवश्यकता नहीं समझी। शनिवार को शराब ठेके पर सेल्समैन शिवराज को मरणासन्न अवस्था में मारुती सवार लोग उसके भदसान स्थित घर के बाहर फेंक गए थे। जहां उसकी मौत हो गई थी। घटना की नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर मृतक के पुत्र सुधीर ने कोतवाली अजीतमल में दी थी। परिजनों के अनुसार शनिवार प्रात: करीब 10 बजे घटना घटी। कोतवाली में सूचना व तहरीर देने के बाद भी रविवार प्रात: 8 बजे उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह को पोस्टमार्टम की खानापूर्ति के लिए भेजा गया। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित ग्रामीणाें व परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। कोतवाली प्रभारी अजीतमल के रवैये से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस अधीक्षक या जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख एसएसआई राजा दिनेश सिंह व एसआई रतन सिंह रविवार दोपहर मौके पर भदसान पहुंचे। ग्रामीणों व परिजनाें को समझाने के बाद दोपहर करीब एक बजे शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।