फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ‘मुझे नहीं पता कैसे रुकेगी चोरी’

‘मुझे नहीं पता कैसे रुकेगी चोरी’

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा की दुकान में चोरी होने पर आक्रोशित व्यापारियों से बोले कोतवाल
विज्ञापन

- शटर तोड़कर सोना, चांदी और नगदी ले गए चोर
- व्यापारी नेताओं ने कोतवाल का किया घेराव
- खुलासा न होने पर आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। आए दिन दुकानों के शटर टूट रहे हैं और लाखों की चोरी हो रही है। इस पर भी जैसे पुलिस की आंख नहीं खुल रही। शनिवार रात कोतवाली से महज सौ कदम की दूरी पर चोरों ने सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे जेवरात पार कर दिए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने जब कोतवाल का घेराव किया तो उनका बयान भी चौंकाने वाला था। बोले मुझे नहीं पता चोरी पर रोक कैसे लगेगी।
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी आशीष शुक्ला पुत्र सर्वेश शुक्ला की सर्राफा की दुकान कोतवाली के पास स्थित है। शनिवार रात चोरों ने उनकी दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी करीब ढाई किलो चांदी, दस ग्राम सोना और दस हजार रुपये नगद पार कर दिए। जब पड़ोसियों ने दुकान में खटपट की आवाज सुनी तो वे बाहर आए। उन्हें देखकर चोर सामान समेट भागने लगे। पीछा करने पर भी जब चोर हाथ नहीं लगे तो लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस भी उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। दुकान मालिक ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है। रविवार सुबह व्यापारी नेताओं को चोरी की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी बृजमोहन वर्मा का घेराव किया। इस पर कोतवाल लाचार नजर आए। बोले मुझे भी समझ में नहीं आ रहा कि चोरी पर कैसे लगाऊं रोक। कोतवाल की बात सुनते ही व्यापारियों का पारा और चढ़ गया। इस बात को लेकर कोतवाल और व्यापारियों में काफी बहस भी हुई। घेराव करने वालों में अमर विश्नोई, बबलू बाजपेई, संजीव वर्मा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
हाथ लगी चप्पलें
औरैया। जब लोग चोरों का पीछा कर रहे थे तो चोरों की चप्पलें और अंगौछा वहीं गिर गया। पुलिस के हाथ चोर तो नहीं लग सके लेकिन उनकी चप्पलें जरूर मिल गईं।

तीन दिन पहले भी इसी तरह हुई थी चोरी
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित सर्राफा की दुकान से चोरों ने कुछ इसी प्रकार शटर तोड़कर तिजोरी पार की थी। इस घटना का अभी खुलासा हो नहीं पाया था कि दूसरी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज बंद रहेगा सर्राफा बाजार
औरैया। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, महामंत्री कांत शुक्ला, लखन वर्मा, धीरज वर्मा, संजीव वर्मा, कल्लू वर्मा, सतीश वर्मा आदि ने सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रखने का ऐलान किया। कहा कि सर्राफा व्यवसाइयों के साथ एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह के अंदर चोरी की घटनाओं का खुलासा न हुआ तो अनिश्चितकालीन सर्राफा बाजार बंद किया जाएगा।


जल्द खुलासा नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई
औरैया। एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि आए दिन हो रही चोरी की घटनाएं निंदनीय है और इन सभी पर रोक लगाना कोतवाली प्रभारी का कार्य है। अगर जल्द ही मामलों का खुलासा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed