{"_id":"32-172865","slug":"Auraiya-172865-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों भरी बस पलटी, दो दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों भरी बस पलटी, दो दर्जन घायल
Auraiya
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के हाईवे रोड ग्राम मुरादगंज की समीप मोड़ पर बारातियों भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक दर्जन बाराती छुटपुट घायल हुए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम जमुंहा निवासी श्याम सिंह के पुत्र विकास राठौर की बारात सोमवार को अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुरादगंज के समीप बाबूराम राठौर के यहां जा रही थी। बस में लगभग 70 लोग थे। अभी बारात हाईवे रोड कस्बा मुरादगंज के समीप पहुंची थी कि तभी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। बस पलटते ही बारातियों की चीख पुकार मचने लगी। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में दबे बारातियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल बाराती ग्राम जमुहा निवासी सनी (20), लवकुश कुमार (40), ककराही बाजार निवासी सतीश बाबू (32), ग्राम जमुहां निवासी दिलीप कुमार (15), अवनीश कुमार (19), मनीष (14), शंकरलाल (45) निवासी गिरौली थाना चरवा जिला कोशांबी, रामनारायन (75) निवासी ततारपुर थाना सट्टी, महेश कुमार (30), राजा हरिश्चंद्र (32) निवासी कल्याणपुर कानपुर नगर, बृजेश कुमार (25) निवासी जमुहां, कालका प्रसाद (40), नितिन (12) पुत्र बृजेश कुमार समेत दो दर्जन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आधा दर्जन घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।