{"_id":"32-172553","slug":"Auraiya-172553-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयाना फीडर पर 16 घंटे मिलेगी बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयाना फीडर पर 16 घंटे मिलेगी बिजली
Auraiya
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। जिले के अयाना (अजीतमल), केशमपुर (फफूंद) एवं दिबियापुर फीडरों की आपूर्ति शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। 28 फरवरी की रात से ही नया शेड्यूल तीनों फीडरों पर प्रभावी हो गया है।
असेनी सबस्टेशन के अवर अभियंता आरके सक्सेना के अनुसार शुक्रवार को देर शाम पहुंचे शेड्यूल में विद्युतआपूर्ति की समयावधि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। तीनों फीडरों पर 16 घंटे ही बिजली मिलेगी। लेकिन समय में परिवर्तन किया गया है। अजीतमल कस्बा एवं आसपास आपूर्ति करने वाले अयाना फीडर पर रात 12 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक लगातार आपूर्ति होगी। वहीं दिबियापुर एवं केशमपुर (फफूंद)फीडर पर शाम को 8 बजे से रात 1 बजे, रात में 3 बजे से सुबह 8 बजे तक एवं दोपहर 1.30 बजे से शाम 7.30 तक आपूर्ति मिलेगी। तीनों फीडरों पर नया शेड्यूल 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।