फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   लापरवाही में दंत चिकित्सक से जवाबतलब

लापरवाही में दंत चिकित्सक से जवाबतलब

Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 25 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
मुरादगंज/अजीतमल(औरैया)। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी बनाई गईं महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव श्रीमती कामिनी रतन चौहान ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज हैदरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल का निरीक्षण किया। सीएचसी के निरीक्षण में दंत चिकित्सक से काम में लापरवाही पर जवाबतलब किया। प्रमुख सचिव वर्ष 2012-13 के चयनित लोहिया ग्राम बिलावा में संचालित विकास योजनाओं का भैतिक सत्यापन किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती कामिनी रतन चौहान ने दौरे की शुरुआत हैदरपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज के निरीक्षण से की। निर्माणाधीन पॉली टेेक्निक के निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का प्रमुख सचिव ने एक्स्ईएन लोक निर्माण विभाग को नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच कराए जाने के निर्देश। कालेज में कार्यरत महिला श्रमिकों के बच्चों हेतु पुष्टाहार योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। बाद में कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। सचिव श्रीमती चौहान ने अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल गेट पर लगे पुराने बैनर पर नया बैनर लगाने पर मैडम पुराने बैनर के बारे मे अधीक्षक डा. अशेाक कुमार जबाव नहीं दे सके। सचिव ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध दवाओं की जांच की। इसमें एक दवा एक्सपाइरी पाए जाने पर उन्होंने स्टाक रजिस्टर दिखाने को कहा। अधीक्षक ने बाजार से खरीदी हुई दवा बताई। दंत प्रभाग के निरीक्षण में उपकरण व अभिलेख अस्त-ब्यस्त मिलने से खफा सचिव श्रीमती चौहान ने दंत चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए। बुधवार के ओपीडी पंजीयन रजिस्टर में क्रमांक संख्या 220 पर दर्ज किएं गए नाम आशीष कुमार उम्र 7 वर्ष पुत्र ग्याप्रसाद निवासी चॉवरपुर अटसू के मोबाइल पर बात की। पता चला कि गांव में आशीष नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं है। इस पर सचिव ने सीएमओ को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। लैब में गंदगी देख प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया। प्रमुख सचिव ने अस्पताल अधीक्षक को सफाई कराने के साथ ही अभिलेखों का ठीक से रख-रखाव करने में रूचि लेने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने नेत्र विभाग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद सचिव ब्लाक कार्यालय पर पहुंची। यहां पर मरनेगा कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्ट्रर एवं भ्रमण रजिस्टर को चैक किया। भ्रमण रजिस्टर और हाजिरी रजिस्टर के हस्ताक्षरों में भिन्नता पाये जाने पर दोनों रजिस्ट्ररों को साथ ले चलने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव का काफिला शाम 4.42 बजे लोहिया ग्राम बिलावा पहुंचा। यहां उन्होंने की चौपाल लगाकर ग्रामीणों की जुबानी गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया। सचिव में गांव में संचालित मनरेगा, लोहिया आवास, इंदिरा आवास, स्वच्छ शौचालय, कृषि एवं आवासीय पट्टा, टीकाकरण, बाल विकास पुष्टाहार योजनाओं के लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की ग्रामीणों से तस्दीक की। ग्रामीण करन सिंह पुत्र नारायन सिंह ने सड़क निर्माण में उपयोग हो रही थर्ड क्लास ईंट की शिकायत की। करन सिंह के नमूने रूपी ईंट को प्रमुख सचिव का फेंककर देने पर डीएम के निर्देश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं डीएम एसराजलिंगम ने एक्सईएन पीडब्लूडी र्को इंट की जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी शिवराज यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एन के एस यादव, डीडीओ भगवती शरण, एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, डीडी कृषि अधिकारी बनारसी यादव, खण्ड विकास अधिकारी एके बैश्य सहित सभी जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed