{"_id":"32-156262","slug":"Auraiya-156262-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय परिसर में खुला एसबीआई का एटीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय परिसर में खुला एसबीआई का एटीएम
Auraiya
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर ( औरैया )। एनटीपीसी के आवासीय परिसर आलोक नगर के कर्मचारियो की सुविधा के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया ने नया एटीएम लगाया है। एटीएम का शुभारंभ एनटीपीसी के महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने एसबीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया।
महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने कहा कि एटीएम लग जाने से एनटीपीसी कार्मिकों को सुरक्षित धन निकासी की सुविधा मिल जाएगी। एटीएम खोले जाने के लिए उन्होंने स्टेट बैंक के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा स्टेट बैंक उपभोक्ताओं को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। एनटीपीसी दिबियापुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक अंबरीश शर्मा के साथ एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह, अपर महाप्रबंधक केके मुंदड़ा, अपर महाप्रबंधक पी श्रीधर, अपर महाप्रबंधक एके मल्होत्रा, अपर महाप्रबंधक जुबैर आलम, मुख्य चिकित्साधिकारी एके चड्ढा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।