{"_id":"32-156256","slug":"Auraiya-156256-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर बैंक शाखावार देंगे जीवित प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर बैंक शाखावार देंगे जीवित प्रमाणपत्र
Auraiya
Updated Thu, 24 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला कोषागार से पेंशन ले रहे पेंशनरों से जीवित प्रमाण पत्र लेने की की जिला कोषागार कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। अव्यवस्था और पेंशनरों की सुविधा के लिए कोषागार कार्यालय ने अब बैंक शाखावार जीवित प्रमाण पत्र लेने की योजना बनाई है। पेंशनर कार्यालय में सात नवंबर से 10 दिसंबर तक जीवित प्रमाण पत्र लिए जाएंगे।
जिला कोषागार कार्यालय में पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के साथ बैंक शाखा प्रबंधक से प्रमाणित पास बुक की फोटो प्रति लगाना अनिवार्य किया गया है। सात नवंबर से 16 नवंबर तक भारतीय स्टेट बैंक की शाखाआें से पेंशन ले रहे पेंशनर्स जिला कोषागार कार्यालय में 10 से 2 बजे तक प्रमाण पत्र जमा कराएंगे। इसी तरह सेंट्रल बैंक की शाखा से पेंशन लाभ ले रहे पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र 27 से 26 नवंबर तक जमा कराएंगे। पंजाब नेशनल बैंक के पेंशन लाभार्थी 27 से 30 नवंबर तक जीवित प्रमाण पत्र जमा करेंगे। वहीं तीन दिसंबर से 10 दिसंबर तक शेष बैंकाें
के पेंशनर जीवित प्रमाण पत्र जमा करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया पासबुक में शाखा प्रबंधक द्वारा प्रमाणित फोटो ही स्वीकार की जाएगी। प्रमाण पत्र जमा न कराने वाले पेंशनरों की पेंशन उनके खातों में दिसंबर से भेज पाना संभव न होगा।