फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आक्रोशित लोगों ने विरोध में लगाया जाम

आक्रोशित लोगों ने विरोध में लगाया जाम

Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Tue, 22 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
टेसू-झेंझी के विवाह में थानाध्यक्ष ने की अभद्रता और मारपीट
विज्ञापन

अछल्दा (औरैया)। कसबा के ब्लाक चौराहा पर टेंसू झेंझी विवाह के अवसर पर थानाध्यक्ष ने महिलाओं और बच्चों से अभद्रता की तो लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने अछल्दा-फफूंद मार्ग पर जाम लगा दिया। फिर विधायक के समझाने व कार्रवाई का भरोसा देने पर जाम खुला।

शुक्रवार रात कसबे में टेसू-झेंझी का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। तभी थानाध्यक्ष अछल्दा जितेंद्र कुमार चंदेल ने फोर्स के साथ पहुंचकर महिलाओं व बच्चों से अभद्रता शुरु कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस फोर्स ने डीजे पर नाच रहे युवकों पर लाठियां भांजकर डीजे तोड़ दिया। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोडर का शीशा तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तभी उधर से गुजर रहे क्षेत्रीय सांसद प्रेमदास कठेरिया ने जब पुलिस बल को मारपीट करने से रोका तब भी वह नहीं माने। आक्रोशित लोगों ने पुलिस ज्यादती के खिलाफ शनिवार सुबह महेवा तिराहा पर टायर डालकर अछल्दा-फफूंद मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जाम लगाए लोग एसओ को हटाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने मोबाइल से जाम लगाए युवकाें को कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया तो गुस्साए युवकों ने जाम हटा लिया। इससे लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान गणेश यादव, सौरभ, अनुज, मनोज, विकास, आशीष, ओमवीर, अश्वनी, बोबी, अंशू, गोलू, रिषभ, अनीता देवी, मंजेश कुमारी, इश्वरी देवी, राजेश्वरी, रश्मी, कृष्ण देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, श्यामवती, प्रभा देवी आदि शामिल रहे। वहीं थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें मारपीट होने की सूचना मिली थी। जब वह फोर्स के साथ पहुंचे तो कुछ लड़के डीजे की धुन पर हुड़दंग कर नाच रहे थे। जब उनसे डीजे बंद करने को कहा तो वहां मौजूद लोग गाली गलौज करने लगे। इस पर उन्होंने एक-दो लोगों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed