फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सत्य की हुई विजयः धू-धूकर जला रावण

सत्य की हुई विजयः धू-धूकर जला रावण

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। विजय दशमी के पर्व को कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से मैदान में दशहरा मेले का आयोजन हुआ। इसमें भगवान राम और रावण के युद्ध का मंचन किया गया। बाद में राम के एक तीर से रावण के पुतले में आग लगाई गई। दशानन के आग के हवाले होते ही धमाकेदार आवाज के साथ पुतला धू धूकर जला। दशानन मेले को देखने के लिए कस्बा और बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं और बच्चों ने भागेदारी की।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेला देखने को सुबह से ही लोगाें का तांता लगा रहा। मेले में मौजूद सभी के आकर्षण का केंद्र बुराई का प्रतीक रावण के पुतले का रहा। मेले में नाना प्रकार की दुकाने भी सजाई गई। इनमें सौंदर्य प्रशाधन से लेकर मिट्टी के बर्तन और चाट पकोड़ो की दुकानाें पर खासी भीड़ रहीं। मेले में सबसे अधिक खरीददारी टेसू झेंझी की रहीं।
विज्ञापन

कमेटी की ओर से दिए गए नियत समय पर राम लक्ष्मण हनुमान और उनकी बानर सेना मैदान में आई। बाद इसके रावण अपनी सेना के साथ मैदान में प्रकट हुआ। दोनो के बीच जमकर युद्ध का मंचन किया गया। जिसको देखकर मौजूद जन समुदाय भाव विभोर हो गया। जैसे ही रामजी के एक तीर से रावण के पुतले में आग लगी तो धमाके के साथ पूरा पुतला धू धूकर जलने लगा। रावण का वध होते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। मेले में शांति बनाए रखने को कमेटी के लिए सीओ अशोक सिंह व एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव के अलावा थानाध्यक्ष जितेंद्र ओझा मयफोर्स के साथ जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिकता की चमक से समाज ग्रसित है-जय नारायण
मुरादगंज (औरैया)। सेंगर नदी इलाके के ग्राम हैदरपुर में बीती रात विशाल रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला कार्यक्रम में सीता विवाह का सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान ककरैया, उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भौतिकता की चमक से समाज ग्रसित है। इसलिए राम के आर्दशों को आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है। इस मौके पर गौरव दुबे, संतोष तिवारी, अंशू शर्मा, अनूप पांउेय, प्रतीक त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed