फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अगस्त माह तक का खातों में आया भत्ता

अगस्त माह तक का खातों में आया भत्ता

Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Mon, 14 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। त्योहारों के पर्वों को देखते हुए उनके खातों में भत्ते की धनराशि जारी कर दी गई है। प्रति माह हजार रुपये की दर से इस बार उनके खातों में एकमुश्त पांच माह की पांच हजार रुपये की धनराशि उनके खातों में जमा कराई गई है। वहीं सेवायोजन कार्यालय की ओर से योजना की अगली धनराशि भेजने को तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत 12,575 को अब तक लाभान्वित किया जा चुका है। इससे पहले सेवा योजना कार्यालय ने योजना के लाभार्थियों को मार्च तक की भत्ते की धनराशि उनके खातों में भेज गई थी। पिछले दिनों जिला सेवा योजना कार्यालय को शासन से प्राप्त कराए गए बजट के सापेक्ष जिले के लाभार्थियों को माह अगस्त तक की भत्ते की धनराशि उनके खातों में निर्गत कर दी गई है। मार्च माह से अगस्त माह के हुए पांच माह की प्रति माह एक हजार रुपए की दर से बेरोजगार लाभार्थ्यों के खातों में पांच हजार रुपये की एकमुश्त धनराशि भेजी गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने भत्ते की धनराशि जारी करने की जानकारी देते हुए बताया कि अब कार्यालय की ओर से बेरोजगारों को दिसंबर माह तक का भत्ता जारी करने की तैयारियां शुरू की जा रहीं हैं। बताया कि इस हेतु शासन से बजट संबंधी मांग पत्र शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed