{"_id":"32-154971","slug":"Auraiya-154971-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में अबीर-गुलाल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में अबीर-गुलाल उड़ाया
Auraiya
Updated Mon, 14 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। रामनवमी एवं दुर्गा महोत्सव पर नगर में मां की विशाल शोभायात्रा को सपा नेता दिनेश वर्मा ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, नगर के भगत सिंह चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की।
नवदुर्गा पूजा महोत्सव के अंतिम दिन रामनवमी पर नगर के भगत सिंह चौराहे से भव्य शोभा यात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा फीडर रोड होते हुए गाजे-बाजे के साथ दुर्गा मंदिर पहुंची। जहां मूर्तियों का पूजन किया गया। पूजन के बाद अछल्दा रोड से शोभायात्रा मुख्य बाजार लोहा मंडी होकर दिबियापुर रोड़ पहुंची। शोभा यात्रा नदी तिराहा होते हुए भगत सिंह चौराहा किशनी रोड भरथना रोड से वापस महोत्सव स्थल पर जाकर समाप्त हो गई। महोत्सव के अध्यक्ष पिंकी यादव, शंकर दयाल, विनीत, अरविंद, अरविंद सेंगर, कुलदीप गुप्ता, शिवनारायन, मनोज चतुर्वेदी, सुखवीर, अजीत चौहान, सोनू आदि उपस्थित रहे।उधर, नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर भी झंडा चढ़ाकर भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। भगत सिंह चौराहे पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान रामजी सेंगर, पिंटू यादव, एडवोकेट राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।