फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दशहरा में गरजेगा हाईटेक दशानन

दशहरा में गरजेगा हाईटेक दशानन

Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
औरैया। इस बार दशहरा मेले में लोगों को दशानन की अट्टहास भरी गर्जना सुनने को मिलेगी। इस हाईटेक रावण के पुतले को जालौन के कारीगर तैयार कर रहे हैं। 45 फुट ऊंचा रावण का पुतला बच्चों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र रहेगा। बरसात से मेला परिसर में भरे पानी को निकालने के लिए पालिका कर्मियों को लगाया गया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व ईओ जितेंद्र श्रीवास्तव ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुराने नुमाइश मैदान में दशहरा मेले को लेकर साफ-सफाई का दौर जारी है। वहीं मेले में इस बार जबरदस्त अट्टहास कर गर्जना करने वाले रावण के पुतले को तैयार किया जा रहा है। नए जमाने के 45 फुट ऊंचे हाईटेक रावण के पुतले को बनाने की जोरों पर तैयारियां चल रही हैं। रावण बनाने में जुटे जालौन निवासी कारीगर अब्दुल गफ्फार मंसूरी बताते हैं कि वह 1962 से रावण का पुतला बनाने का काम कर रहे हैं। बताया कि वर्तमान में हाईटेक जमाने को देख उन्होंने पुतले को नए फार्मूले से बनाया है। इस बार विशेष प्रकार के बोलने वाले रावण को बनाया जा रहा है। इस काम में उनका मेंहदी हसन, असगर अली, तौफीक भी रावण का पुतला तैयार करने में हाथ बंटा रहे हैं। बताया कि इस तरह का पुतला बनाने में लगभग 30 हजार रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। वहीं पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हुई बरसात से मेला परिसर में चारों तरफ पानी भर गया है। इसे लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व ईओ जितेंद्र श्रीवास्तव ने पालिका कर्मियों को चाक चौबंद व्यवस्था बनाने को लगाया है। शनिवार को दोनों लोगों ने व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed