फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण में तीस रुपये देने होंगे

स्मार्ट कार्ड नवीनीकरण में तीस रुपये देने होंगे

Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
औरैया। वर्ष 2002 की सूची में शामिल गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को नि:शुल्क इलाज हेतु जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जारी किए गए स्मार्ट कार्डों के नवीनीकरण का कार्य 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। स्मार्ट कार्ड धारकों को इसके नवीनीकरण कराने को तीस रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के जिला प्रबंधक के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि एनआरएचएम की राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना जनकल्याणकारी है। योजना के तहत बीपीएल सूची में गरीबों के परिवार के पांच सदस्य को वर्ष में 30 हजार रुपये के नि:शुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। एक वर्ष बीतने के बाद एनएसबीपी के स्मार्ट कार्ड का नए सिरे से नवीनीकरण किया जाना है। इसके लिए अधिकृत बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस 22 अक्टूबर से कार्य शुरू कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बताया कि स्मार्ट कार्ड के नवीनीकरण और गरीबों का नि:शुल्क इलाज करने को जिले में अधिकृत औरैया के अलावा अजीतमल, बिधूना व सहार सीएचसी के अलावा आर्य निदान केंद्र, आत्रेय नर्सिंग होम, सिटी अस्पताल, कटियार नर्सिंग होम, कृष्णा मंडिकल सेंटर, नूतन अस्पताल, श्री गोविंद अस्पताल में नि:शुल्क इलाज कराने के लिए चयनित हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कार्ड के नवीनीकरण के लिए शासन से तीस रुपए की शुल्क निर्धारित की गई है। बैठक में सीएमओ डा. एनकेएस यादव ने बताया कि श्रम विभाग की ओर से प्रदत्त बीपीएल सूची को बीमा कंपनी को उपलब्ध करा दी गई है। बताया स्मार्ट कार्ड से जिले अथवा जिले से बाहर बेहतर अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन रायजादा, एसीएमओ डा. विनोद सागर, डा. श्याम सूरी, सीएमएस डा. आरएन त्रिपाठी, जिला मलेरिया अधिकारी डा. आजाद बाबू, डीडीओ भगवती प्रसाद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी के अलावा सभी ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed