{"_id":"32-154854","slug":"Auraiya-154854-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकान में रखे पटाखों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकान में रखे पटाखों में लगी आग
Auraiya
Updated Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया) । हरीगंज बाजार में एक किराना की दुकान में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के दुकानदारों व राहगीरों में अफरातफरी मच गई। आग लगने से भयभीत दुकानदार व परिजन दुकान से निकलकर बाहर भागे।
कसबा निवासी निवासी रतन पोरवाल की हरीगंज बाजार में किराने की दुकान है। दीपावली त्यौहार पर उसने भी बिक्री के लिए दुकान में पटाखे लगा रखे थे। शनिवार को अचानक दुकान में रखे पटाखों में आग लग गई। जिससे पटाखे तेज आवाज के साथ फूटने लगे। आग लगने के दौरान दुकान में अंदर बैठे दुकानदार व उसके परिजन तुरंत बाहर की ओर भागे। दुकान में आग लगते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने को लोग बाल्टियों में पानी भरकर दौड़ पड़े। जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। मालूम हो कि दीपावली पर्व के नजदीक आते ही पटाखाें की बिक्री शुरू हो गई है। पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं पटाखा बेंचने के लिए लाइसेंस भी जारी किए गए हैं। बावजूद इसके कुछ लोग बिना लाइसेंस के और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर उनकी बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।