फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बिजली ठेकेदार को लूट कर भागे बदमाश

बिजली ठेकेदार को लूट कर भागे बदमाश

Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते बदमाश दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे बिजली ठेकेदार संत राम शर्मा पुत्र रामबहादुर निवासी सिकरना थाना अयाना बाइक से घर से इटावा जा रहे थे। जब वह अकबरपुर गांव के आगे पहुंचे तभी रास्ते में बाइक लेकर खड़े तीन लोगाें ने उसे रोक लिया। उन लोगों ने उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो संतराम को शक हुआ। तभी एक ने कट्टा निकाल कर सीने से लगा दिया और अन्य दो ने उनके पास मौजूद 25 हजार रुपये, दो मोबाइल तथा सोने की जंजीर लूट कर भाग गए। लुटे पिटे संतराम ने पीछे से बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियाें को लूट की जानकारी दी तो उन्हाेंने लुटेराें का पीछा किया लेकिन लुटेरे टोल टैक्स से पहले ही फूलपूर गांव के रास्ते मुड़ गए। फूलपुर गांव से निकलते समय लुटेरों की बाइक भैंसों से टकरा गई। जिससे तीनों लुटेरे गिर पड़े। इसी बीच लुटेरों का पीछा करते हुए बाइक सवार पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को लूट की जानकारी दी। ग्रामीणों को जब पूरा घटनाक्रम पता चला तो उन्होंने लुटेरों को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछतांछ में बदमाशों ने अपने नाम विक्की बाबू पुत्र सालिगराम तथा सिंटू पुत्र देवीचरण निवासी लवेदी इटावा बताया है। वहीं भागने वाले दोनों लुटेरों का नाम पिंटू पुत्र नरेश व लल्लन पुत्र संतोष निवासी लवेदी इटावा बताया है । कोतवाली प्रभारी बृजमोहन वर्मा एवं अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने बताया कि लुटेरों से पूछताछ चल रही है। शीघ्र ही भागे हुये लुटेरे भी सलाखों के पीछे हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed