फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ा मांगी दुआ

हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ा मांगी दुआ

Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 13 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। कस्बे के नगरिया रोड पर आदर्श इंटर कालेज के सामने लगे हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर 30वें उर्स का उद्घाटन चेयरमैन राजेश पोरवाल ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि अछल्दा में लगने वाला उर्स हिंदू-मुस्लिम भाइयों की एकता दर्शाता है। उर्स में मान्यता है कि जो भी हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर जो मुरादें मांगता है, वह सभी पूरी करते हैं। उर्स में आए बच्चा कव्वाल पार्टी के कलाकार शरीफ परवाज व रेडियो एवं टीवी सिंगर रहीस साबरी ने कोई भी माने या ना माने रब के यार आ गये, कमली वाले हमारे सरकार आ गये कव्वाली प्रस्तुत कर उर्स में समां बांध दिया। उर्स में लगी पटाखों व मिठाइयों आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। वही पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल खोखली दिखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी के नाम पर खाना पूर्ति करने में लगे रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद कई सिपाही कही तो एक गुट बनाकर खडे़ रहे तो कहीं सोते नजर आए। कार्यक्रम में अजय, सौरभ, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अंशू यादव, श्रीनरायन, संजीव यादव, सुलेमान खां, जमील खान, धरमवीर, अनिल दुबे, सलीम खान, फिरोज खान, अख्तर अली, पतरौल, रईस अली आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed