फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   दो घरों से लाखों का माल उड़ाया

दो घरों से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 13 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। थाना अछल्दा के ग्राम नगरिया में बीती रात चोराें ने मैन गेट के ताले की चाबी मिलाकर घर से सोना चांदी व नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी परिवार समेत हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर आयोजित 30वें उर्स में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात्रि कसबा निवासी शाबू खां के घर में चोर मुख्य गेट के ताले की चाबी मिलाकर घुस गए। चोरों ने दोनों भाइयों नौशाद खां व रहीशुद्दीन पुत्रगण शाबू खां के कमरों के तालों में चाबी मिलाकर बक्सों में रखी नकदी, सोना चांदी के आभूषण समेत कपडे़ पार कर दिए। घटना के समय शाबू खां पूरे परिवार समेत कसबे में आयोजित हजरत मुहब्बत शाह बाबा की मजार पर आयोजित 30 वें उर्स में शामिल होने गए थे। मालूम हो कि गत दिवस नगरिया निवासी अनिल कुमार दुबे के यहां भी दीवार फांद कर चोरों ने चोरी की थी। वहीं गांव के ही रहीस खान की भैंस चोरी कर ली थी। लोग कहते हैं कि गांव में चोरों द्वारा ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रियता बरते है। थानाध्यक्ष ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed