{"_id":"32-154644","slug":"Auraiya-154644-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता व्यापारी की हत्या का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता व्यापारी की हत्या का कोई सुराग नहीं
Auraiya
Updated Sat, 12 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूता व्यापारी की हत्या का कोई सुराग नहीं
क्रासर
36 घंटे बाद भी थाना पुलिस खाली हाथ
कई पहलुओं पर जांच की सुई घूम रही है
अमर उजाला
दिबियापुर ( औरैया )। गुरुवार को दिनदहाड़े जूता चप्पल व्यापारी की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कई पहलुओं पर जांच की सुई घूम रही है। अभी तक हत्या या आत्महत्या कुछ भी सिद्ध नहीं हो सका है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है।
गुरुवार सुबह 11 बजे दिबियापुर- बिझाई मार्ग स्थित आवासीय कालोनी में जूता चप्पल के लोहियानगर निवासी थोक व्यापारी विपिन कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारीदिबियापुर सीएचसी में बीएचडब्ल्यू के पद पर तैनात अपनी बुआ रामदर्शिनी के घर में रहता था। परिजनों का आरोप है किसी ने फोन पर बुलाकर व्यापारी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद भड़के व्यापारियंों दुकानें बंद कर दी थीं। मृतक के फुफेरे बहनोई हरगोविंद पोरवाल उर्फ पप्पू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को कोई सुराद नहीं मिला है। थानाध्यक्ष भोजराज सिंह ने बताया शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ कहना संभव होगा। मृतक के मोबाइल पर आई काल डिटेल निकलवाई जा रही है। मौके पर मिले असलहे व अन्य सामान की लैब जांच कराई जाएगी। सभी सामान सील कर दिया गया है। उन्होंने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया।