{"_id":"32-148231","slug":"Auraiya-148231-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा
Auraiya
Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला (औरैया)। याकूबपुर कस्बे में बीती रात चरित्रहीनता का आरोप लगाकर पत्नी की हत्या करने के बाद पति खुद ही बेला थाने पहुुंच गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया है। इधर, मृतका के पिता ने दमाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं उन्होंने आरोपी को चरित्रहीन बताया है।
थाना क्षेत्र के सहेमऊ गांव निवासी मोहम्मद गुड्डू पुत्र नूर मोहम्मद, पत्नी नालमा बानो उर्फ भूरी बेगम (30) और पुत्री अंजुम (6) के साथ याकूबपुर में कल्लू खां के मकान में पिछले एक साल से किराए पर रह रहा है। मंगलवार रात गुड्डू ने पत्नी के सिर पर सिल से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद रात लगभग 3 बजे पैदल याकूबपुर से बेला थाने पहुंचा तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। हत्यारे पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। मंगलवार रात एक युवक उसके घर पर आया। इसी बात को लेकर दोनों वाद विवाद हुआ। गुस्से में आकर उसने सिल पत्नी के सिर पर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मृतका के मायकेे वालों को जानकारी दी।
कानपुर देहात (शिवराजपुर) निवासी मृतका के पिता कुतुबुद्दीन ने बताया कि सात साल पहले गुड्डू के साथ उसकी पुत्री की शादी हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद ही गुड्डू, पत्नी को मायके छोड़ आया था। बताया कि गुड्डू के शिवली निवासी एक लड़की से अवैध संबंध थे। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर तनातनी रहती थी। पांच वर्ष तक मायके में रहने के बाद सभी के समझाने पर गुड्डू, नालमा को अपने साथ ले आया और अलग किराए का मकान लेकर रहने लगा था। थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुड्डू के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अनवार अहमद ने बताया कि मृतका की पुत्री अंजुम को उसके नाना कुतुबुद्दीन के सुपुर्द कर दिया गया।