फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बेला थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

बेला थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
बेला (औरैया)। कार्य प्रणाली को लेकर सुर्खियों मे रहे बेला थानाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह को बुधवार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दो दिन पहले दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री ने शिकायतों पर थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच के लिए एसपी को आदेश दिए थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार को बिधूना औचक निरीक्षण में पहुंचे लोक निर्माण केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से ग्रामीणों व पार्टी के लोगों ने बेला थानाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह की कार्यशैली ठीक न होने की शिकायत की थी। बताया कि पिछले चार माह के कार्यकाल में थानाध्यक्ष न तो जनता से मित्र की भूमिका में नजर आए और न ही अपने पुलिस कर्मियों से। थानाध्यक्ष के कार्यकाल में बेला क्षेत्र में लगभग आधा दर्जन लूट की घटनाएं हुईं लेकिन आज तक उन्हें दर्ज नहीं किया गया। बेला बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे दो व्यक्तियों से अलग-अलग घटनाएं घटित हुई लेकिन थाना पुलिस ने केवल पासबुक खो जाने की तहरीर दर्ज की। वहीं मेंटीनेंस के नाम पर पैसे से थानाध्यक्ष ने दो हजार रुपये निकाल लिए थे। जिस पर हैड मुहर्रिर ने कम पैसे पाने पर आमद नहीं की थी। इस पर बौखलाए थानाध्यक्ष किशोर सिंह डंडा लेकर हैड मुहर्रिर को मारने दौड़ पड़े थे। इन सभी शिकायतों को सुनने के बाद केबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने एसपी संजय कक्कड़ को जांच के निर्देश दिए थे। एसपी ने जांच में मामले सही पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed