{"_id":"32-130806","slug":"Auraiya-130806-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों के विवाद में चली गोलियां, चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातियों के विवाद में चली गोलियां, चार लोग घायल
Auraiya
Updated Tue, 30 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। मोहरी गांव में बारात के दौरान भिडे़ बारातियों में फायरिंग हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। वहीं डर के मारे दूल्हा रथ से उतरकर भाग गया। किसी तरह सकुशल द्वाराचार के बाद शादी की रस्में संपन्न हो पायी। दोनों ओर से क्रास केस दर्ज कराए गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरी के एक गेस्ट हाउस में बारात इटावा से आई थी। बारात रात करीब 11:45 बजे गेस्ट हाउस से बाहर निकली। थोड़ी दूर पर बाराती आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें कुछ बाराती घायल हो गये। अचानक फायरिंग होते देख रथ पर सवार दूल्हा बुरी तरह से डर गया और भाग खड़ा हुआ। काफी देर तक जब दूल्हा वापस नहीं आया तो लोगाें ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। किसी तरह दूल्हे को समारोह तक लाया गया और रस्में हो सकीं। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन