फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जहरखुरानी गिरोह ने युवक को शिकार बनाया

जहरखुरानी गिरोह ने युवक को शिकार बनाया

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज बस द्वारा दिल्ली से घर आ रहा युवक मंगलवार रात जहरखुरानी गिरोह शिकार हो गया। गिरोह ने उसके नगदी व कपड़े पार कर दिये। चालक व परिचालक ने युवक को जिला अस्पताल भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बघईपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ लल्लन (45) पुत्र रामनाथ जो कि दिल्ली में एक सिलाई मशीन की दुकान में कार्य करता है। वह मंगलवार की रात अपने गांव आने के लिए रोडवेज बस में बैठा था। तभी रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्याें ने युवक को विषाक्त पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश गया। जहर गिरोह के सदस्यों ने उसके पास रखे 40 हजार रुपए व बैग में रखा सामान पार दिया। जब बस रोडवेज बस स्टैंड पर रुकी तो चालक व परिचालक ने युवक को बेहोश हालत में देखा तो उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक युवक बेहोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed