फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   काली सूची से बाहर होंगे डिबार परीक्षा केंद्र

काली सूची से बाहर होंगे डिबार परीक्षा केंद्र

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परीक्षा के दौरान केंद्राें पर परीक्षार्थी संख्या का अतिरिक्त दबाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने डीआईओएस कार्यालय को काली सूची में शामिल डिबार परीक्षा केन्द्रों को सूची से बाहर निकाले की प्रक्रिया शुरू कर प्रस्ताव बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए हैं। हालांकि हाल ही में जारी हुए इस निर्देश के अनुपालन में कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2010-11 की बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के सर्वाधिक नकलची 21 परीक्षा केंद्रों को माध्यमिक बोर्ड के निर्देश पर काली सूची में डालकर डिबार घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2011-12 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से इनमें से 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाकर बतौर उनका भवन और फर्नीचर प्रयोग में लाया गया था। इस बार भी परीक्षार्थी अधिक हैं, इसको देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के दौरान केंद्रों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से डिबार विद्यालयों को भी काली सूची से बाहर निकालने का फरमान जारी किया है। आदेश की एक प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी उपलब्ध करायी गई है। आदेश में माध्यमिक बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय को काली सूची में शामिल विद्यालयों के प्रबंध तंत्रों से आवश्यक सभी प्रपत्र मंगवाकर एवं उनकी जांचकर प्रस्ताव बोर्ड को भेजने को कहा है । हालांकि काली सूची में शामिल विद्यालयों के प्रबंधतंत्रों को एकबार फिर वर्ष 2012-13 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केन्द्र बनने की उम्मीद जग गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रामनयन ने बताया कि बोर्ड से इस आशय का निर्देश उन्हें प्राप्त हो चुका है। आदेश के अनुपालन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed