{"_id":"32-105803","slug":"Auraiya-105803-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर एटीएम ने नहीं की धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर एटीएम ने नहीं की धनवर्षा
Auraiya
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। धनतेरस पर सामान की लंबी सूची के साथ बाजार पहुंचे लोगों को बैंकों के एटीएम खराब होने से मायूसी हाथ आई। दिबियापुर में लगे चार में से मात्र एक ही एटीएम सही होने से निकासी के लिए इस एटीएम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी गई। दिबियापुर नगर क्षेत्र में दो स्टेट बैंक आफ इंडिया, एक बैंक आफ बड़ौदा एवं एक पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम हैं। रविवार को बैंकें बंद होने से लोग अलग अलग स्थानों पर लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम पर पहुंचे। लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। केवल गेल गांव के पास स्थित एसबीआई के एटीएम पर ही पैसे निकले से उपभोक्ताओं की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन