फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   9 hour electricity cut in 90 villages

9 घंटे बाधित रही दो उपकेंद्रों के 90 गांव की आपूर्ति

Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
9 hour electricity cut in 90 villages
बेला (औरैया)। बिधूना विद्युत केंद्र से बेला और कैथावा उपकेंद्र जाने वाली लाइन में सोमवार शाम फाल्ट हो गया। उपकेंद्रों से जुड़े 90 गांवों के करीब 20 हजार लोग नौ घंटे गर्मी में परेशान रहे। उन्हें अंधेरे में ही जन्माष्टमी मनानी पड़ी। लोगों ने सही जानकारी न मिलने पर सड़क पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सोमवार शाम चार बजे बंथरा गांव के पास विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इससे कैथावा और बेला उपकेंद्रों से आपूर्ति बंद हो गई। कई घंटे तक बिजली न आने पर लोगों ने उपकेंद्र पर और बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाया। लेकिन गोल-मोल जवाब से लोगों में नाराजगी दिखी। रात नौ बजे तक लाइनमैन फाल्ट ढूंढते रहे।
विज्ञापन

कई घंटे बीतने के बाद लोग गर्मी से बेहाल होकर सड़कों पर निकल आए और हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देखकर जिम्मेदारों ने बेला उपकेंद्र की बिजली चालू करने का प्रयास किया। रात 10 बजे के करीब अधिकारियों ने पुरवा सुजान से बेला और याकूबपुर में आपूर्ति शुरू करा दी। लेकिन अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। रात एक बजे फाल्ट को ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहा संकट
कैथावा उपकेंद्र से जुड़े शंकरपुर, प्यारीपूर्वा, धन्नीपूर्वा, कसहरी, दूजेपूर्वा, पूर्वाबेेनी,सिरयावा, लालपुर,रायपुर, पूर्वा दूजे, डगरुआपुर, बराहर, लालपुर, जरावन, धनेपुरवा, अमृतपुर तथा बेला उपकेंद्र से जुड़े महू, सिमरापूर्वा, ढिपारा, पृथ्वीपुर, सुनीखेड़ा, गैली, पुरवा भवन, तिरको, पालनगर, शिवरा समेत 90 गांवों की बिजली आपूर्ति रात एक बजे तक ठप रही।
लोगों ने बताई समस्या
बिजली न आने से नौ घंटे लोगों को परेशान होना पड़ा। यह समस्या पहली बार नहीं हुई है। अक्सर इस तरह के फाल्ट होते है और विभाग लापरवाही करता है। फाल्ट न मिलने का जवाब देकर टरका दिया जाता है। - देवेश शर्मा
सोमवार शाम चार बजे गायब हुई बिजली रात एक बजे के बाद चालू हो सकी। इस बीच कई बार अफसरों से संपर्क किया। किसी ने सही जानकारी नहीं दी। अक्सर ऐसे हालात रहते हैं। - भजनलाल
कई बार बिजली लाइन को पुरवा सुजान से जोड़ने की मांग की जा चुकी है। इसके लिए पूर्व उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार ने सहमति भी जताई थी। लेकिन बाद में अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। परेशानी पहले जैसी बनी हुई है। - रघुवंश कुमार
बिजली विभाग की लापरवाही के कारण व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। कभी दिन में कभी रात में घंटों फाल्ट के कारण बिजली गुल हो जाती है। समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। - राजेश वर्मा

वर्जन
बंथरा के पास लाइन में फाल्ट हुआ था। काफी प्रयास के बाद फाल्ट ढूंढा गया। इसके कारण ब्रेकडाउन हो गया। रात एक बजे के करीब लाइन का फाल्ट ठीक कराकर गांवों की बिजली बहाल कर दी गई। जिन स्थानों पर बिजली लाइन में कमियां हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है।- वैशाली, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed