फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   861 front line worker didnt took 2nd doaj

861 हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
861 front line worker didnt took 2nd doaj
औरैया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन पहले व दूसरे चरण में टीकाकरण कराने वाले 861 लाभार्थियों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। अधिकारी भी ऐसे लोगों की न तो पहचान कर रहे हैं और न ही उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित।
विज्ञापन

पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ। इसमें 4571 ने पहली डोज लगवाई। लेकिन अभी तक पहले डोज लगने वाले हेल्थ वर्करों में 4072 ने दूसरी डोज लगवाई है। 499 हेल्थ वर्करों ने अभी भी दूसरी डोज नहीं ली। वहीं दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया था। जिनमें 4980 लाभार्थियों ने पहली डोज लगाई। इनमें 4618 ने दूसरी डोज लगवाई है। 362 ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है। इस तरह फ्रंट लाइन वाले 861 लाभार्थियों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

20 सेंटरों पर 4214 ने कराया टीकाकरण
बुधवार को जिले में 20 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। कुल 4214 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई है। जिले में अब लाभार्थियों की संख्या तीन लाख 39 हजार 955 हो गई है। जिसमें दो लाख 89 हजार 900 ने पहली और 50 हजार 555 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी डोज न लगवाने अधिकांश हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्करों का जिले के बाहर स्थानांतरण हो गया है। हो सकता है कि उन लोगों ने जहां स्थानांतरण हुआ है वहां वैक्सीन लगवाई हो। जिस कारण जिले में यह छूटे लाभार्थियों में पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। - डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
अब व्हाट्सएप पर भी टीकाकरण का प्रमाण पत्र
औरैया। कोविड-19 के टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरकार ने अब बेहद आसान बना दिया है। इसका प्रमाण पत्र अब व्हाट्स एप पर भी मिलेगा। इसके लिए परिवार कल्याण मंत्रालय ने व्हाट्सएप नंबर 9013151515 जारी किया है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुविधा मुहैया कराई है। इस योजना का लाभ सबसे ज्यादा बाहर की यात्रा करने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें कंप्यूटराइज्ड प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।

टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए सबसे पहले व्हाट्स एप नंबर 9013151515 को अपने फोन पर माई जीओवी के नाम से सेव करना होगा। इसके बाद व्हाट्स एप पर जाकर इसी नंबर पर हाय का मैसेज भेजना होगा। मैसेज भेजते ही एक से लेकर आठ तक के विकल्प आएंगे। प्रक्रिया करते ही एक ओटीपी(वन टाइम पासवर्ड) आएगा। जिसे दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारी मोबाइल पर आ जाएगी। परिवार के किसी भी सदस्य ने टीकाकरण कराने के दौरान यदि एक ही नंबर पंजीकृत करा दिया तो भी उसे इस सुविधा का लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed