{"_id":"6bf0aea413e1f3acfbc81304644600aa","slug":"85-thousand-extra-bucks-from-the-pocket-of-cashiers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर की जेब से मिले ८५ हजार अतिरिक्त रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर की जेब से मिले ८५ हजार अतिरिक्त रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 15 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में लंबे समय से दलालों द्वारा आवेदकों का शोषण किए जाने की सूचना आखिर डीएम के कानों तक पहुंच ही गई। डीएम ने निरीक्षण के दौरान कैशियर की जामा तलाशी कराई तो ८५ हजार रुपये अतिरिक्त मिले।
विज्ञापन
गुरुवार को सहायक संभागीय कार्यालय पहुंची डीएम ने आवेदकों से हकीकत जानी व निर्धारित शुल्क से अधिक वसूले जाने पर एक दलाल के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं बिना स्वीकृति के कार्यालय छोड़ने पर एआरटीओ का वेतन रोकने के साथ ही दलालों पर लगाम न लगाने, कार्यालय में चारों तरफ गंदगी पाए जाने पर एआरटीओ प्रशासन व आरआई के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। साथ ही एसपी को दलालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
गुरुवार को अचानक सहायक संभागीय कार्यालय पहुंची डीएम माला श्रीवास्तव वहां नजारा देखते ही तमतमा गई। चारों तरफ पान व मसाले से रंगी पड़ी दीवारें, कार्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं एआरटीओ उदयराम बिना स्वीकृति के कार्यालय से नदारद मिले।
डीएम ने लाइसेंस बनवाने को पहुंचे लोगों से बात की तो पता चला कि निर्धारित फीस के अतिरिक्त रुपये वसूले जा रहे हैं। आवेदकों ने बताया कि सोनू नाम का दलाल 1300 रुपये प्रति लाइसेंस बनवाने के वसूलता है। डीएम ने एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव से उक्त युवकों के बयान दर्ज कर सोनू दलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
वहीं कार्यालय से नदारद मिले एआरटीओ उदयराम का वेतन रोकने व नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रशासन अभिषेक कनौजिया व आरआई जय सिंह को कार्यालय में व्याप्त गंदगी व दलालों पर लगाम न लगाने के चलते नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
डीएम ने कहा कि कार्यालय में किसी भी सूरत में दलाली का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसपी को दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में तैनात कैशियर अजब सिंह यादव की जामा तलाशी कराई।
जिस पर उनकी जेब से सरकारी मद के अलावा 85 हजार रुपये अतिरिक्त पाए गए। डीएम ने एसडीएम सदर को इसकी जांच कराने तथा समुचित सबूत न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।