फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बाधित रही शहर की बिजली आपूर्ति

बाधित रही शहर की बिजली आपूर्ति

Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
बाधित रही शहर की बिजली आपूर्ति
औरैया। पिछले तीन दिनों से शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर जर्जर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने व खराब अर्थिंग को ठीक करने को लेकर कराए जा रहे काम के चलते तीसरे दिन भी शहर की बिजली आपूर्ति लडख़ड़ाई रही। वहीं दो नंबर बिजली केंद्र कखावतू में स्विच यार्ड के ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग बनवाए जाने के चलते उस केंद्र से जुड़े ग्रामीणों को अभी एक दिन और परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन



शहर को आपूर्ति देने वाले एक नंबर बिजली केंद्र पर तीसरे दिन भी आपूर्ति लडख़ड़ाई रही। बता दें कि इस केंद्र पर स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग खराब होने, लाइनों के जर्जर हो जाने व मशीनों की ओवरहालिंग के चलते मरम्मत का काम शुरू कराया गया था। इसमें लगातार तीन दिन तक चले काम में गुरुवार को व्यवस्था दुरुस्त हो पाई। इससे तीसरे दिन भी शहर की बिजली आपूर्ति बदहाल रही। हालांकि गुरुवार को मौसम का मिजाज अच्छा होने पर लोगों को भीषण धूप की दिक्कत को नहीं झेलना पड़ा। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि स्विच यार्ड की सभी दिक्कतों को दूर करके बिजली व्यवस्था दुरस्त कर ली गई है। अब आपूर्ति में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए । वहीं दो नंबर बिजली केंद्र कखावतू पर दो दिनों से अर्थिंग बनाने का काम बदस्तूर जारी है। इस केंद्र के संबंध में एसडीओ महेंद्र प्रताप ने बताया कि संभवता शुक्रवार को इस केंद्र की सभी व्यवस्थाएं दुरस्त हो जाएंगी। इस कारण से शुक्रवार को उपभोक्ताओं को थोड़ी दिक्कत और झेलनी पड़ सकतमी है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से हो रही दिक्कत में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed