फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   गरीबों के लिए सरकारी आश्रय गृह बनेगा कोंच में

गरीबों के लिए सरकारी आश्रय गृह बनेगा कोंच में

Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए सरकारी आश्रय गृह बनेगा कोंच में
कोंच। आवास विहीन लोगों के लिए सरकार शेल्टर होम की व्यवस्था करने जा रही है। जल्दी ही पालिका की भूमि पर शेल्टर होम बनेगा। जिसमें गरीबों को उसमें आसरा भी मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र व राज्य सरकारों के संयुक्त उपक्रम के तहत इसका निर्माण एक करोड़ अस्सी लाख की लागत से होगा। इस परियोजना का खाका खींचने के लिए परियोजना प्रबंधक रामरूप कटियार अपने स्थानिक अभियंता अबरार अहमद के साथ कोंच के हाटा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पड़ी पालिका की जगह को चिह्नित की।
विज्ञापन

भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत कोंच नगर में गरीब, असहाय, मजलूम और दीनदुखियों को आश्रय प्रदान करने के लिये शेल्टर होम की स्थापना होनी है। इसमें खर्च होने वाली लगभग एक करोड़ अस्सी लाख की धनराशि में केंद्र सरकार अस्सी फीसदी तथा राज्य सरकार बीस फीसदी हिस्सा प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बताया गया है कि महंत नगर के हाटा स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पड़ी पालिका की पट्टी को शेल्टर होम के लिए तय कर लिया गया है। इस शेल्टर होम में गरीबों निराश्रितों को नि:शुल्क रहने के लिए व्यवस्था की जा रही है जिसमें पचास शैयायें, पचास रुपये में दोनों वक्त का खाना और वाटर कूलर विद आरओ, चौकीदार आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। इसका निर्माण जल निगम सीएनडीएस द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शेल्टर होम का रखरखाव पांच साल तक भारत सरकार की ओर से प्रतिवर्ष दी जाने वाली धनराशि से होगा। इसके बाद इसके रखरखाव की व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका संभालेगी। इस बाबत झांसी, जालौन, ललितपुर के प्रभारी परियोजना प्रबंधक रामरूप कटियार व स्थानिक अभियंता मोहम्मद अबरार ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो शेल्टर होम मार्च 2019 तक बनाकर तैयार करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed