{"_id":"5b75ca5542c7920e0b2e61f8","slug":"81534446165-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 1357 शिक्षामित्रों को विद्यालय आवंटित
- शिक्षामित्रों के विकल्प के आधार पर आवंटित किए गए विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 1357 शिक्षामित्रों को उनके विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटन कर आदेश जारी कर दिया गया हैं।
गौरतलब है कि शासन ने पुरुष शिक्षामित्रों को मूल तैनाती वाले विद्यालय अथवा समायोजित विद्यालय में रुकने के आदेश दिए थे। जबकि महिला शिक्षामित्रों को पति के घर के आसपास विद्यालय में तैनाती के निर्देश थे। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में तैनात 1357 शिक्षामित्रों से आवेदन मांगे थे। शिक्षामित्रों द्वारा दिए के विकल्प के हिसाब से विभाग द्वारा आवंटन कर दिया गया। आवंटन के समय विभाग में जमकर मनमानी की गई। हालत यह है कि जिले के 15 16 परिषदीय विद्यालयों में से 125 विद्यालयों में तीन-तीन शिक्षामित्रों की तैनाती कर दी गई। यह विद्यालय ऐसे है। जहां से शिक्षामित्रों को घर आने जाने में आसानी है। वहीं 10 फीसदी स्कूल ऐसे भी है। जहां पर शिक्षा व्यवस्था एक शिक्षक के भरोसे चल रही है। बीएसए सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शिक्षामित्रों द्वारा सुझाए गए विकल्पों के आधार पर विद्यालय आवंटित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।