{"_id":"5a2ec5ba4f1c1ba7668b9643","slug":"81513014714-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रों में फिर भी क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रों में फिर भी क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का हुआ आवंटन
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आखिरी मुहर लगाने के बाद 92 केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। मगर अभी भी कुछ केंद्रों पर खामियां देखने को मिल रही है। कई केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन हो गया है। सूची में कई केंद्र ऐसे हैं जहां फर्नीचर व कैमरे सभी कक्षों में नहीं लगे हैं।
फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आखिरी मोहर लगाकर रविवार देर शाम 92 केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में बनाए गए 92 केंद्रों पर अभी भी कई केंद्र ऐसे हैं जहां अभी भी खामियां हैं। पड़ताल में पता चला कि अभी भी कुछ केंद्रों पर धारण क्षमता से अधिक परीक्षार्थी पहुंच गए हैं।
बोर्ड की ओर से बनाए गए एसजेएस इंटर कालेज अमावता के प्रधानाचार्य ने बताया के कालेज की धारण क्षमता करीब 700 बच्चों की है लेकिन बोर्ड की ओर से 1040 परीक्षार्थी भेज दिए गए हैं। जिससे दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा वहां कैमरे भी सभी कक्षों में नही लगे हैं। इसके अलावा कई ऐसे केंद्र हैं जहां फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। साथ ही कुछ केंद्रों के सभी कक्षों में कैमरे नहीं लगे हैं। जिसको लेकर विभाग ने सभी केंद्रों को पत्र के जरिये परीक्षा के पहले फर्नीचर व सभी कक्षों में कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस चंद्र प्रताप ने बताया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
आखिर क्यों गलत जानकारी दी गई कालेज
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी हुई केंद्रों की सूची में एक बात सामने निकल के आई है कि कुछ कालेज के लोगों ने अपनी जानकारी सही नहीं दी है। इसके अलावा जिन केंद्रों ने जानकारी सही दी है। उस जगह बोर्ड की ओर से की गई गलती सामने आ रही है। कई केंद्र ऐसे हैं जहां धारण क्षमता कम है। वहां परीक्षार्थी ज्यादा भेज दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को दिक्कत हो सकती है।
नए कालेज को बनाया गया केंद्र
औरैया। यूपी बोर्ड इलाहाबाद की ओर से जिले में 92 केंद्र बनाए गए हैं। एक को छोड़कर सभी कालेज पहले केंद्र रह चुके हैं। विभाग की माने तो बिधूना स्थित गोपाल मिश्रा इंटर कालेज को पहली बार केंद्र बनाया गया है।