{"_id":"6136565c8ebc3ebeb708b018","slug":"8-goshala-will-be-rebuild-auraiya-news-knp650579950","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र पंचायत निधि से आठ गोशालाओं का 60 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र पंचायत निधि से आठ गोशालाओं का 60 लाख से होगा कायाकल्प
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बदहाल आठ गोशालाओं का क्षेत्र पंचायत निधि से कायाकल्प किया जाएगा। 60 लाख से होने वाले निर्माण कार्यों के टेंडर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल गोवंश आश्रय स्थल देखरेख के अभाव में बदहाल पड़े हैं। बारिश में खुले में भीगने से और चारा-पानी न मिलने से कई गोवंशों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के एनजीओ को व्यवस्था सौंपने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। अब जिला प्रशासन ने क्षेत्र पंचायत निधि से गोशालाओं का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया है।
खंड विकास अधिकारी बिधूना सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराहार, मढ़ोकमीत, नवादा धाधू, डोडापुर, अलीपुर वसई, भिखरा में बनी अस्थायी गोशालाओं का क्षेत्र पंचायत निधि के 60 लाख से कायाकल्प होगा। गोशाला की बाउंड्रीवाल, जाली टिन शेड, खड़ंजा आदि का निर्माण होगा। गोशालाओं में बडे़ पैमाने पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि आंधी से भटौली गांव के गोशाला की टिन शेड उखड़ गई थी। यहां के गोवंशों को दूसरी जगह भेजा गया था। अब इस गोशाला में भी निर्माण कार्य कराया जाएगा।