{"_id":"6a358f16550500848106cdf4","slug":"78-land-cases-resolved-under-mission-samadhan-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146866-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मिशन समाधान में निपटाए जमीन के 78 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मिशन समाधान में निपटाए जमीन के 78 मामले
Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-42- स्थानीय लोगों से जानकारी करती राजस्व टीम। स्रोत:प्रशासन
- फोटो : 1
औरैया। जनपद में मिशन समाधान के तहत बृहस्पतिवार को जमीन के विवादों के निपटारे का अभियान चलाया गया।
जिला प्रशासन की गठित राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों ने पैमाइश कर वर्षों पुराने विवाद हल कराए। इस अभियान के दौरान तीनों तहसील क्षेत्रों में कुल 78 मामलों का निस्तारण किया गया।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव पढीन, दूधियाखेडा, धौरेरा, भीखमपुर, आनेपुर, रसूलपुर हुलासराय, महमूदपुर दरयाव सिंह समेत कई गांवों के कुल 24 मामलों को राजस्व टीमों ने निस्तारित कराया। तहसील अजीतमल क्षेत्र के गांव एल्चीनगर, शाहपुर, सराय अमिलिया, सबलपुर, गोकुलपुर, रूरूआ समेत कई गांवों के 16 मामलों को हल किया गया।
तहसील बिधूना क्षेत्र के असैनी, अवावर, अंडा, सहायल, अछल्दा, कुदरकोट, एरवाकटरा, बेला, याकूबपुर सहित दर्जनों गांवों में राजस्व व पुलिस की टीम ने 38 मामलों को हल कराया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जमीन की नपती और निशानदेही के दौरान कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
इस अभियान से जहां एक ओर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर लगाम कसी गई, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के आपसी और पैतृक विवादों का भी मौके पर ही शांतिपूर्ण ढंग से निपटारा किया गया।