फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   75th anniversary, 75 meter tricolor and resonated Bharat Mata ki Jai

औरैयाः 75वीं वर्षगांठ, 75 मीटर का तिरंगा और गूंजा भारत माता की जय

Wed, 17 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
75th anniversary, 75 meter tricolor and resonated Bharat Mata ki Jai
प्रभात फेरी निकालते निशा चिल्ड्रेन स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले भर में 15 अगस्त के पर्व पर धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संगठनों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शहर में छात्र-छात्राओं ने 75 मीटर के तिरंगे झंडे के साथ विशाल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शहर में छात्र हित संगठन की ओर से कानपुर रोड स्थित हरलालधाम गेस्ट हाउस से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर 75 मीटर लंबे तिरंगे झंडे को दोनों तरफ से पकड़कर छात्र-छात्राएं भारत माता की जय, वंदेमातरम के उद्घोष करते हुए चल रहे थे। वहीं रथ पर भारत माता, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह की वेशभूषा में छात्र-छात्राएं सजकर बैठे थे। ज्ञान स्थली अकादमी में की ओर से भी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई समेत विभिन्न क्रांतिकारी घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक प्रेम किशोर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्ञान स्थली अकादमी में प्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज में प्रबंधक सौरभ भूषण शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी में उप प्रधानाचार्य अरविंद तोमर ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेमफोर्ड प्यूचरिस्टिक स्कूल में प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता व गुलाब सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक रंजीत प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। पीबीआरपी एकेडमी में विद्यालय प्रबंधक संतोष पांडेय ने ध्वजारोहण किया। बीबीएस एकेडमी में प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा, जीएस महाविद्यालय में प्रबंधक अभिषेक द्विवेदी, सुमन रानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निोलॉजी में प्रबंधक रामसागर द्विवेदी, पं.बेटालाल लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय में प्रबंधक कपिल अवस्थी, पं.बच्ची लाल द्विवेदी महाविद्यालय में प्रबंधक सुरेंद्र दुबे ने ध्वजारोहण किया।
इसके अलावा कानपुर रोड स्थित भारतीय किसान मजदूर छात्र-नौजवान पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह चट्टान ने व गांव जौरा स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक तारा सिंह ने ध्वजारोहण किया। दिबियापुर बस स्टैंड पर बने वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कार्यालय पर समिति अध्यक्ष डॉ.विनोद चंद्र उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। जेपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक जुगुल किशोर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। तिलक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। तिलक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। तिलक बाल विद्यालय व तिलक एजुकेशन अकादमी में प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

न्यायिक अधिकारियों ने रैली निकाली
बिधूना। स्वतंत्रता दिवस पर मुंसिफ न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन वंदना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स, अधिवक्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह चौराहे पर लगी सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर पुष्प चढ़ाए। तिरंगा यात्रा में अपर सिविल जज नेपाल सिंह, एनसीसी कैडेट्स, न्यायालय स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया। (संवाद)

 अछल्दा में रैली निकालते नगर पंचायत के लोग। संवाद

अछल्दा में रैली निकालते नगर पंचायत के लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

बचपन संस्था की अध्यापिकाएं इंडिया लिखा हुआ प्रदर्शित करती हुईं। संवाद

बचपन संस्था की अध्यापिकाएं इंडिया लिखा हुआ प्रदर्शित करती हुईं। संवाद- फोटो : AURAIYA

सिविल जज सीनियर डिवीजन वंदना के साथ रैली निकालते अधिवक्ता व एनसीसी कैडेट्स। संवाद

सिविल जज सीनियर डिवीजन वंदना के साथ रैली निकालते अधिवक्ता व एनसीसी कैडेट्स। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed