फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   75.16 per cent polling in the fourth phase

चौथे चरण में 75.16 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Thu, 10 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
75.16 per cent polling in the fourth phase
शनिवार को चौथे व अंतिम चरण के मतदान में वोटरों ने जमकर मताधिकार का प्रयोग किया। औरैया ब्लाक क्षेत्र की 95 ग्राम पंचायतों में 75.16 फीसदी मतदान हुआ। बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता दिखी। स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स हर तरफ नजर आई। कुछ एक बूथों पर उमड़ी भीड़ को तितर-बितर करने में पुलिस को लाठियां भी पटकनी पड़ी।
विज्ञापन


चौथे चरण में औरैया सदर विकास खंड क्षेत्र के 142 मतदान केंद्रों से संबद्ध 230 बूथों पर सुबह 7 से मतदान प्रारंभ हुआ। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों के लिए हुए मतदान में वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले को लाल कार्ड देकर थाने में नजरबंद किया गया तो बूथों पर भीड़ जमा होने पर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स ने लाठियां भांज कर भीड़ को खदेड़ा। शाम 4.30 बजे तक जारी रहे मतदान के दौरान ब्लाक क्षेत्र की 1,35,820 मतदाताओं के सापेक्ष 75.16 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के दौरान प्रेक्षक विनोद कुमार यदुवंशी, डीएम व एसपी के अति संवेदनशील प्लस और अति संवेदनशील बूथों पर निरंतर नजर रखने से तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चौथे चरण में जिला प्रशासन की ओर से बूथों पर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते मतदान के दौरान गड़बड़ी फैलाने के मंसूबे कामयाब नहीं हुए।

चौथे चरण में 95 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 897 दावेदार मैदान हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 114 वार्डों में मतदान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed