{"_id":"643d940edddf1fb6b607a7b4","slug":"73-candidates-bought-pamphlets-for-the-post-of-president-auraiya-news-c-12-1-185523-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अध्यक्ष पद पर 73 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अध्यक्ष पद पर 73 प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे
Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो17एयूआरपी 37 - निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव। संवाद
फोटो17एयूआरपी 38 - अजीतमल तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंती एसपी चारू निगम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री और पर्चा दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक चलेगी। पहले दिन सोमवार को निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 73 और सभासद के लिए 279 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सोमवार को किसी भी निकाय में नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
जिले में सात निकाय और 104 वार्ड में 11 मई को निकाय चुनाव को लेकर मतदान होना है। मतदान में एक लाख 79 हजार 368 मतदाता मतदाता भाग लेंगे। सोमवार को सभी तहसील मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री और परचा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसको लेकर तहसील के कार्यालयों पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे और आरओ और एआरओ की तैनाती की गई थी। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चली।
सदर तहसील सभागार, एसडीएम सभागार, एसडीएम न्यायालय, नायाब तहसीलदार न्यायालयों में नगर पालिका औरैया, नगर पंचायत दिबियापुर, नगर पंचायत फफूंद के अध्यक्ष व सभासदों के नामांकनों के पर्चों की बिक्री हुई। जिले की इकलौती नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दस आवेदन खरीदे गए।
विज्ञापन
इनमें लालजी शुक्ला, अनूप गुप्ता, पुष्पा गुप्ता ने दो-दो सेट व रविकांत बाजपेई, संध्या बाजपेई, उमेश सिंह व सुलेखा गुप्ता ने एक-एक सेट खरीदा। जबकि नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 83 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। अजीतमल प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 20 पर्चों की बिक्री हुई। जिसमें मुन्नी देवी पत्नी प्रेम चंद्र ने चार सेट, अनीता पत्नी राम कुमार ने चार सेट, प्रिया भारती पत्नी बबलेश कुमार चार सेट, राजकुमारी पत्नी बेचेलाल दो सेट, नीतू चौधरी पत्नी ओके चौधरी चार सेट, बीरवती पत्नी कल्लू प्रसाद, संतोषी पत्नी अशोक कुमार ने खरीदे।
वहीं, नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल सभासद पद के लिए 45 दावेदारों ने पर्चे खरीदे। नगर पंचायत अटसू में पहले दिन 7 लोगों ने कुल 8 पर्चे खरीदे। जिसमें गीता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह, मौर्यश्री पत्नी सिपाही लाल, रेखा पत्नी राम कुमारी, सुनीता पत्नी अवधेश कुमार, राधा रानी पत्नी प्रभात कुमार वंदना देवी पत्नी मनीष सुमन देवी पत्नी सुभाष ने दो सेट में पर्चा खरीदा। जबकि सभासद पद के लिए अटसू नगर पंचायत में 26 लोगों ने पर्चे खरीदे हैं।
बिधूना प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आदर्श कुमार मिश्रा ने दो सेट, सरस्वती मिश्रा, राजीव नरायण, सोमेंद्र पोरवाल, शोभा पोरवाल ने एक-एक सेट खरीदा। सपा के निवर्तमान चेयरमैन अमित कुमार बाथम ने दो सेट लिए। कुल आठ नामांकन पत्रों की ब्रिकी हुई। बिधूना 15 वार्ड के लिए अलग-अलग सभासद के 68 पर्चे बिके। अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें प्रश्नना सिंह ने तीन सैट, रामकुमार, अरुण कुमार दुबे, पिंकी ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। अछल्दा के 10 वार्ड के लिए छह नामांकन पत्र बिके।
-- -- -- --
कहां कितने नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
निकाय अध्यक्ष पद सदस्य पद
नगर पालिका परिषद औरैया 10 83
नगर पंचायत फफूंद 17 27
नगर पंचायत दिबियापुर 04 24
नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर 20 45
नगर पंचायत अटसू 08 26
नगर पंचायत बिधूना 08 68
नगर पंचायत अछल्दा 06 06
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
योग 73 279
बोले जिम्मेदार-- -
जिले में पहले दिन सात निकायों में अध्यक्ष पद के 73 व सभासद पद के लिए 273 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि पहले किसी भी निकाय में कोई नामांकन नहीं हुआ। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। - प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, जिला निर्वाचन अधिकारी

बोले जिम्मेदार