{"_id":"5a4927624f1c1bc45b8bf122","slug":"71514743650-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट: अन्ना की समस्या पर माननीयों का घेराव, हंगामा (खबर से संबंधित फोटो और उनके कैप्शन)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट: अन्ना की समस्या पर माननीयों का घेराव, हंगामा (खबर से संबंधित फोटो और उनके कैप्शन)
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (उरई) अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान किसानों का सब्र जवाब दे गया। भाजपा की खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे सत्ता पक्ष के तीन विधायकों का किसानों ने घेराव कर हंगामा किया। किसानों का आक्रोश इस कदर पनपा कि वह समस्या के समाधान न होने तक माननीयों को कार्यक्रम स्थल से न जाने देने की मांग पर अड़ गए। बाद में आयोजकों ने दो ट्रक मंगवाकर अन्ना मवेशियों को मध्य प्रदेश की सीमा में छोड़ा, तब जाकर किसान शांत हुए।
कस्बा स्थित मंडी परिसर के सामने स्थित भाजपा कार्यालय के पास मैदान में रविवार को पार्टी ने मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इटावा विधायक सरिता भदौरिया, उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा व कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पहुंचे थे। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, तभी थाना क्षेत्र के गांव कैलोर, सुल्तानपुरा, अटागांव के करीब पांच सौ किसान अन्ना जानवरों को लेकर पहुंच गए।
किसानों की भारी भीड़ देख आयोजकों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते विधायकों को घर कर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का आक्रोश भांप विधायक कार में बैठ कर जाने लग। किसान विधायकों की कार के आगे खडे़ हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस व स्थानीय नेताओं ने किसानों को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन
इस दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा किसी तरह कार्यक्रम स्थल से निकल गए। किसानों का कहना था जब तक अन्न समस्या का निस्तारण नहीं होता तब तक कोई विधायक मौके से नहीं जाएगा। किसानों का कहना है कि जल्द ही अन्न समस्या का समाधान न हुआ तो वह सड़कों पर उतरेंगे। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत आयोजन हुआ। उधर, इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि अन्ना समस्या से निजात दिलाने को सरकार तेजी से कार्य कर रही है। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि जिले की गो शालाओं को जल्द चालू कराया जाएगा।
खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे सत्ता पक्ष के तीन विधायकों के सामने उखड़े किसान
आयोजकों ने दो ट्रक मंगवाकर मवेशियों को मध्य प्रदेश की सीमा में छोड़ा, तब किसान हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो