फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   71 percent voting in gram panchayat sadasya election

उपचुनाव : छुटपुट घटनाओं के बीच पांचों ब्लॉकों में 71.1 फीसदी मतदान

Sat, 12 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
71 percent voting in gram panchayat sadasya election
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद पांच ब्लॉकों की रिक्त 220 ग्राम पंचायत सदस्य और एक बीडीसी सीट पर शनिवार को मतदान हुआ। शाम छह बजे तक कुल 71.1 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक 79.57 फीसदी मतदान भाग्यनगर ब्लॉक में हुआ। कुछ मतदान केंद्रों पर छुटपुट घटनाएं हुईं। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारियों ने हालातों को नियंत्रण में किया। मतदान शुरू होने से लेकर शाम तक डीएम सुनील कुमार वर्मा सहित तहसील अधिकारी जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

रघुनाथपुर में वोटिंग के दौरान हुई मारपीट
ऐरवाकटरा। क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर तीन सदस्य पदों के लिए हो रहे मतदान के दौरान एक युवती के मतदाता सूची व आधार कार्ड में नाम में भिन्नता होने पर प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट द्वारा विरोध करने पर मामला बिगड़ गया। हालांकि पीठासीन अधिकारी द्वारा युवती का वोट डलवाया गया। घर पहुंचकर युवती ने एजेंट के विरोध की बात अपने भाइयों बताई। युवती के भाई बूथ पर पहुंचे और उन्होंने पोलिंग एजेंट के साथ हाथापाई की। मौके पर मौजूद एसआई ज्ञानेंद्र कुमार ने हंगामे की सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष सुधीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

प्रधानी में किया मतदान, सदस्य के चुनाव में कटा नाम
अयाना। मतदान केंद्र पर ग्रामीण मोहन सिंह वोट डालने पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी ने सूची में नाम न होने की बात कहकर वोट डलवाने से मना कर दिया। मामला तूल पकड़ा तो मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जानकारी की। मोहन सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव में मतदान किया था। एसडीएम ने सूची में नाम न होने पर मतदान न हो पाने की जानकारी देकर लौटा दिया। क्षेत्र के मतदान केंद्रों का एसडीएम अजीतमल विजेता ने निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं में मतदान के प्रति दिखा उत्साह
पांचों ब्लॉकों में मतदान के दौरान सभी बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक देखने को मिली।
इन ब्लॉकों की रिक्त सीटों पर हुआ मतदान
ब्लॉक ग्राम पंचायत सदस्य बीडीसी
औरैया 142 00
भाग्यनगर 1 00
सहार 33 00
अछल्दा 31 01
ऐरवाकटरा 13 00
देरशाम तक जमा हुए बैलेट बॉक्स
मतदान कराने के बाद पोलिंग पार्टियां देर रात बैलेट बॉक्स जमा कराने के लिए अपने-अपने ब्लॉक में स्थित मतगणना स्थल पर पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा और चौकसी के बीच बैलेट बाक्सों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

सभी ब्लॉकों में घंटे वार मतदान
ब्लॉक सुबह नौ बजे 11 एक तीन पांच छह बजे
औरैया 8.12 30.0 50.70 60.25 65.5 74.5
भाग्यनगर 22.0 55.0 75.0 77.0 79.0 79.57
सहार 15.21 38.5 55.0 62.5 66.5 67.0
अछल्दा 12.0 35.0 50.0 60.0 63.0 67.59
ऐरवाकटरा 14.0 40 60.0 70.0 72.0 73.9
कुल मतदान 14.26 39.7 58.14 65.95 69.2 71.1
बीडीसी के एक पद के लिए हुआ चुनाव
अछल्दा। ब्लाक अछल्दा की नौ ग्राम पंचायतों कन्हों, चंदपुरा, भसौरा, लहटोरिया, नगरिया, इटैली, मुहामदाबाद, सलेमपुर, सेउपुर के 31 वार्डों में चुनाव हुआ। इन सीटों पर 62 प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं दशहरा ग्राम पंचायत की बीडीसी सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में थे यह सीट प्रत्याशी के निधन के बाद खाली हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed