{"_id":"9e86efb40329a4d5e2d9f982212b412e","slug":"67-20-percent-voting-in-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्राम पंचायत उप चुनाव में 67.20 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत उप चुनाव में 67.20 फीसदी मतदान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में 67.20 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में अछल्दा में सर्वाधिक 72.5 तथा औरैया में सबसे कम 59.12 फीसदी मतदान हुआ।
जिले की ग्राम पंचायतों के 54 वार्डो में मतदान की शुरुआत रिटर्निंग आफिसर की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों ने शुरु कराई। सुबह के समय आसमान में छाई बदली के चलते कम ही लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले। सुबह नौ बजे तक 12.83 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। लेकिन जैसे-जैसे मौसम साफ हुआ बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई देने लगीं। पूरे दिन चले मतदान के दौरान वार्डो में 67.20 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान की निरंतरता बरकरार रखने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से नामित किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर बूथों के भ्रमण रहे। वहीं अजीतमल व अछल्दा ब्लाकों में तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने वोटिंग के दौरान अपने सामने मतदान कार्य संपन्न कराया। वहीं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के साथ ही सर्किल प्रभारी के अलावा डीएम माला श्रीवास्तव व एसपी सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज दल बल के साथ बूथों पर जाकर मतदान की पारदर्शिता परखते देखे गए।
विज्ञापन
समय के साथ ऐसे बढ़ा कुछ मतदान
समय मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे 12.83
सुबह 11 बजे 47.79
दोपहर 01 बजे 60.20
दोपहर 03 बजे 65.10
शाम 05 बजे 67.20
--------------------------------------
इनसेट
मतगणना कल, सीसीटीवी रखेंगें नजर
औरैया। ग्राम पंचायतों में सदस्य पदों के मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना 23 फरवरी को ब्लाक मुख्यालय पर संपन्न कराई जानी है। इसके लिए जिला निर्वाचन प्रशासन की ओर से ब्लाक मुख्यालयों पर तैयारियां शुरु करने के निर्देश जारी कर दिए गए है। सुबह आठ बजे से काम की समाप्ति तक होने मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन प्रशासन ने मतों की गिनती सीसीटीवी कैमरें की निगरानी में संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया है। वहीं पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
----------------------------------
वोटिंग को ब्लाकवार वार्डों की संख्या पर एक नजर-
ब्लाक वार्ड
------------------------------------
सहार 18
औरैया 13
भाग्यनगर 16
अजीतमल 02
अछल्दा 01
एरवाकटरा 04
बिधूना 00
कोट-------------------------
ग्राम पंचायतों के 54 वार्डो में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करा लिया गया है। मतों की गिनती मंगलवार को ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रावेंद्र सिंह, एडीईओ(पंचायत)