फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   65 million will be spent on tourism

पर्यटन स्थलों पर खर्च होंगे 65 लाख

Fri, 22 Apr 2016 11:43 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 22 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
65 million will be spent on tourism
विलेज टू‌रिज्‍म - फोटो : amar ujala
जिला कार्य योजना समिति की बैठक में इस बार जिले के तीन पर्यटन स्थलों को संवारने के लिए 65 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलते ही पर्यटन स्थलों को संवारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिले में तीन स्थलों को पर्यटन स्थल का दर्जा प्राप्त है। जिसमें एरवाकटरा गांव स्थित दोवा माफी अलोपी देवी दुर्वाषा मंदिर, देवकली मंदिर व दिबियापुर स्थित महामाई मंदिर प्रमुख है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण होगा। जिसमें एरवाकटरा गांव में स्थित दोवा माफी अलोपी देवी दुर्वाषा मंदिर पर्यटन स्थल के लिए 35 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसी प्रकार देवकली मंदिर को पर्यटन स्थल के लिए जिला कार्य योजना समिति की बैठक में 20 लाख रुपये का प्रस्ताव समिति की ओर से शासन को भेजा गया है। इसी प्रकार दिबियापुर कस्बा स्थित महामाई मंदिर को भव्य रूप दिए जाने के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव जिला कार्य समिति की बैठक में स्वीकृत हो चुका है। यह प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया जिला कार्य समिति की ओर से साल 2015-16 में भी पर्यटन स्थलों की साज-सज्जा के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन शासन की ओर से स्वीकृति न मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। वहीं 2016-17 में कार्य योजना समिति ने पर्यटन स्थलों के दिन बहुरने के लिए एक बार फिर से प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस बार उम्मीद लगाई जा जल्द ही शासन की ओर से हरी झंडी मिल जाएगी। सीडीओ सतेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जिला कार्य समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों की साज-सज्जा के लिए 65 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव पास होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed