{"_id":"6310f63d5a90533fae2777f9","slug":"65-crore-drinking-water-restructuring-plan-approved-auraiya-news-knp7158753184","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः 65 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजना मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः 65 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजना मंजूर
विज्ञापन
औरैया। जिले की अजीतमल-बाबरपुर व दिबियापुर नगर पंचायत के लोगों को जल्द ही पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। पिछले दिनों कार्यदायी संस्था जल निगम की ओर से भेजे गए 65 करोड़ के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत दोनों नगर निकायों में ओवरहेड टैंक, पाइप लाइन व कनेक्शन का काम कराया जाएगा।
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल व दिबियापुर के लिए अगस्त के दूसरे सप्ताह में 65 करोड़ 90 लाख का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन ने मोहर लगा दी है। स्वीकृति योजनाओं में बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत के लिए 26 करोड़ रुपये व दिबियापुर नगर पंचायत के लिए 39.9 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं।
इस योजना से बाबरपुर अजीतमल की 2011 की जनगणना के अनुसार 29,284 व वर्तमान में अनुमानित 34 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। वहीं, दिबियापुर नगर पंचायत के 15 वार्डों की लगभग 38 हजार की आबादी को पाइप लाइन के माध्यम से पानी मुहैया कराया जाएगा। प्रस्ताव के तहत स्वीकृति के बाद कस्बे में सात नए ट्यूबवेल, तीन पानी की टंकियां जिसमें क्रमश: 500, 700 व 1100 लीटर की शामिल हैं, बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी वार्डों में अंडरग्राउंड 1740 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अभी तक इन निकायों में वर्षों पुराने बने ओवरहेड टैंक व पाइप लाइन के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। नई आबादी का क्षेत्र बढ़ने से काफी संख्या में लोगों तक शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा था। योजना का विस्तार होने के बाद यह लाभ सभी को मिलेगा।
जल निगम, इटावा के एई डीएस गुप्ता ने कहा कि शासन को बाबरपुर-अजीतमल व दिबियापुर नगर पंचायत की पेयजल पुनर्गठन योजना का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसको मंजूरी मिल गई है। एक माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के बाद इसके निर्माण की दिशा में काम शुरू करा दिया जाएगा।-