{"_id":"5c2fa8a8bdec225710735eb1","slug":"61546627240-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीएसटी एक्ट के विरोध में मुख्यालय पर अखिल भारतीय जनमोर्चा का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीएसटी एक्ट के विरोध में मुख्यालय पर अखिल भारतीय जनमोर्चा का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
एससीएटी एक्ट को काला कानून बता किया विरोध
औरैया। ककोर मुख्यालय पर शुक्रवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अखिल भारतीय जन जागरण मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। मोर्चा के संयोजक महेश पांडे ने एससी-एसटी एक्ट को काला कानून बताया। धरने की अध्यक्षता संत कुमार तिवारी ने की।
धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनमोर्चा के संयोजक महेश पांडेय ने कहा कि इस एक्ट का सभी राजनैतिक दलों द्वारा बहिष्कार करने का ऐलान किया गया है। केंद्र सरकार ने एससीएसटी एक्ट लागू कर आम लोगों के लिए दिक्कत खड़ी कर दी है। धरने में योगेश कुमार, गेंदालाल राजपूत, रामबहादुर, रामसुंदर कश्यप, रविपाल, जयराम सिंह, सुघर सिंह, वीरू राजपूत, दीपक सविता, रविंद्र सिंह, मृत्युंजय समेत लगभग 50 सदस्य शामिल रहे।
इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि अगला धरना चार फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। मोर्चा के संयोजक महेश पांडे ने सभी लोगों से चार फरवरी 2019 को होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। धरने को गिरीश सिकरवार, रामप्रकाश, सतेंद्र, राम औतार यादव, कमलेश, नारायण दत्त, राम कृपाल, बलवीर सिंह, मुनीश, बृज किशोर, कैलाश तिवारी, राम सुंदर कश्यप, देवेंद्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया